Posts

Showing posts from October, 2020

आत्मादर्शन

1. आत्मा क्या है? एक आत्मा मरने के बाद दूसरा शरीर धारण करती है।कई लोगों ने इसको अनुभव किया है।  किसी व्यक्ति के साथ अचानक दुर्घटना होती है। वह अपने शरीर को अपने से बाहर पड़ा हुआ देख लेता है, तथा दोबारा शरीर में प्रवेश कर जाता है। इस प्रकार की कई घटनाएं आपको सुनने को मिल जाएंगी। व्यक्ति के जीवन में इस प्रकार की घटना घटने पर वह आत्मज्ञानी नहीं हो जाता है।  दूसरी आत्मा जिसके बारे में से कृष्ण वर्णन करते हैं, संतजन इशारा करते हैं। इसको जान लेने पर व्यक्ति आत्मज्ञान को उपलब्ध होता है। दुर्घटनावश, आप इस आत्मा की भी अनुभूति पा सकते हो। आपके शरीर पर ही नहीं आपकी मन पर भी दुर्घटना घट सकती है। इस प्रकार की घटना अक्सर आत्मा ज्ञानियों की संगत में घटती है। महाभारत के समय भी कई लोग जानते थे कि कृष्ण जो कह रहे हैं,सत्य कह रहे हैं पर वे आत्मज्ञानी नहीं थे, मुक्त नहीं थे। उनका दुख जारी था।  लेकिन वे जानते थे कि आत्मा क्या है। 2. कोई बुरी लत को कैसे छोड़े?   हां, यदि आपको कोई बुरी लत है और आप उसे सच में छोड़ना चाहते हैं तो उसे न करने का संकल्प करिए और छोड़ दीजिए । फिर भी अगर कोई लत या...